

रांची। राज्यपाल-सह-झारखंड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से 6 अगस्त को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे, झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीके सिंह, झारखंड ओपेन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ टीएन साहु ने राज भवन में भेंट की। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।
उक्त अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित सभी कुलपति से कहा कि विद्यार्थियों को हर हाल में गुणात्मक शिक्षा सुलभ हो, हमारे विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करें। एकेडमिक कैलेंडर का पूर्णतः पालन हो। हमारे विश्वविद्यालय छात्रहित में सदा सक्रियता से कार्य करें। हमारे शिक्षण संस्थानों में सर्वत्र ज्ञान का माहौल हो। सभी अनुशासित होकर अपना कार्य करें। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj




