- एलएडीसी अधिवक्ता ने बच्चों के अधिकार और कर्तव्यों की दी जानकारी
रांची। झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मांडर के संत अन्ना स्कूल, मांडर में लिगल लिट्रेसी क्लास और करगे पंचायत भवन में ‘विधिक सेवा आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन 6 अगस्त, 2024 को किया। कार्यक्रम में एलएडीसी अधिवक्ता कविता खाती, पीएलवी सुमन ठाकुर, पम्मी देवी, रेनू देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।
कविता खाती और डालसा के कार्यरत पीएलवी ने स्कूल में बच्चों के उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया। कविता खाती ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। वहीं पीएलवी सुमन ठाकुर ने बच्चों को लोक अदालत की जानकारी विस्तृत रूप से दी।
एलएडीसी अधिवक्ता कविता खाती ने कहा कि विचाराधीन बंदियों और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के वर्गों के लोगों को डालसा द्वारा मुकदमा लड़ने व अपना बचाव करने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता दी जाती है। मोटर दुर्घटना में मुआवाजा कैसे प्राप्त किया जा सकता है? इस संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, शौचालय स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गयी।
अंत में डालसा के एलएडीसी अधिवक्ता कविता खाती ने लोगों को चेक अनादरण एवं विद्युत अधिनियम से संबंधित विशेष लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर, 2024 को व्यवहार न्यायालय, रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त तिथि को वादकारी व्यवहार न्यायालय में आकर अपने वादों का निश्तारण करा सकते है।
पीएलवी ने 14 सितंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं। इससे आपको समय व धन की बचत होगी। लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
अंत में डालसा के पीएलवी ने नगड़ी आसपास एवं बाजार क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम कर राहगीरों के बीच पम्पलेट, लिफलेट और कानूनी पुस्तिका का वितरण किया। निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। इसके अलावा झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से बताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj