- टाटा स्टील के सहयोग से वास्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया कर रहा आयोजन
जमशेदपुर। टाटा स्टील के सहयोग से वास्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया 4 अगस्त, 2024 को नेशनल वास्कुलर डे के अवसर पर जमशेदपुर में वॉकथॉन का आयोजन करेगी। इसका उद्देश्य वास्कुलर रोगों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। इस साल वॉकथॉन की थीम ‘अंप्युटेशन फ्री वर्ल्ड’ है।
यह आयोजन पूरे भारत के 34 शहरों में किया जा रहा है, ताकि वास्कुलर रोगों के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सके। यह अंप्युटेशन के कारणों में से एक हैं, लेकिन इन्हें रोका और ठीक किया जा सकता है। जमशेदपुर इस नेक उद्देश्य के समर्थन में पहली बार वॉकथॉन की मेजबानी कर रहा है।
वॉकथॉन सुबह 6 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार के पास से शुरू होगा और 2.5 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। अब तक 280 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जो इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए मजबूत सामुदायिक समर्थन को दर्शाता है।
टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के जेनरल मैनेजर और इंडियन वास्कुलर सोसाइटी के सदस्य डॉ. सुधीर राय ने कहा कि इस वॉकथॉन का आयोजन करके हम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। पेरिफेरल आर्टेरियल डिजीज का प्रारंभिक पता लगाने और समय पर उपचार से अंगों के अंप्युटेशन को रोका जा सकता है।
वास्कुलर रोग शरीर की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करते हैं। एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या है। भारत में 40-50 फीसदी सभी अंप्युटेशन का कारण वास्कुलर रोगों से जुड़ी जटिलतायें होती हैं। जोखिम कारकों में धूम्रपान, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल शामिल हैं। गंभीर जटिलताओं और गैंग्रीन को रोकने के लिए प्रारंभिक स्तर पर पहचान और उपचार किया जाना आवश्यक हैं। वॉकथॉन का उद्देश्य वास्कुलर रोगों के जोखिम कारकों, लक्षणों और उपलब्ध उपचारों के बारे में जनता को शिक्षित करना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8