चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने हाई स्कूल में बांटें स्कूल बैग

झारखंड
Spread the love

  • बच्चों को मॉनसूनी बीमारियों की रोकथाम के दिए टिप्‍स

हजारीबाग। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्ग़त एक नई पहल शुरू की है। शुक्रवार को परियोजना प्रभावित क्षेत्र स्थित पगार हाई स्कूल में बच्चों को स्कूल बैग बांटे गए। यह पहल परियोजना की संस्कृति महिला समिति ने की।

समिति ने पगार हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग और ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया। इस मौके पर संस्कृति महिला समिति की अध्‍यक्ष श्रीमती दुर्गेश, उपाध्यक्ष श्रीमती राखी गुप्ता और अन्य समिति के अन्‍य सदस्य मौजूद थे।

संस्कृति महिला समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ मलेरिया, डेंगू, हैजा और डायरिया जैसी बीमारियों के कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी भी साझा की। उन्होंने छात्रों को मौजूदा मॉनसून सीजन में एहतियाती कदम उठाने की भी सलाह दी। 

संस्कृति महिला समिति और टीम सीएसआर ने स्वच्छता को बढ़ावा देकर मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर एक जागरुकता सत्र भी आयोजित किया। सत्र का संचालन एनटीपीसी के सीएमओ डॉ. के पधान ने किया। उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की। उन्हें मौजूदा मॉनसून में स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आवश्यक जानकारी दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8