जुलाई में सीसीएल से रिटायर हुए 84 कर्मी, विदाई दी गई

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल से जुलाई, 2024 में 84 कर्मी रिटायर हुए। रिटायर हुए कर्मियों को कंपनी मुख्‍यालय सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। कंपनी मुख्‍यालय से 7 कर्मी रिटायर हुए।

सीसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (वि. एवं यां.) मनोज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (उत्खनन) अनुज कुमार, मुख्य प्रबंधक (ई एंड एम) अरुण कुमार तिवारी, कार्यालय अधीक्षक (गांधीनगर अस्पताल) अनूप कुमार दराद, मेक. फीटर राज कुमार भर, हेल्पर सामुला अंसारी, सफाई मेट/जमादार जेठू राम रिटायर हुए।

मुख्‍यालय में आयोजित सम्‍मान समारोह में सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनिकी/संचालन) हरीश दुहान एवं सीवीओ पंकज कुमार सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, सेवानिवृत्त हुए कर्मी के परिवार एवं काफी संख्या में अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह ने कहा कि ने कहा कि आप सभी ने कंपनी की दशा और दिशा तय की है। इससे कंपनी वर्तमान वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन करने के लिए संकल्पित है। आप सभी को जब भी व्यक्तिगत जरूरत हो, तब कंपनी सहयोग के लिए तत्पर है।

निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि आपने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में स्थायी प्रभाव डाला है। आपकी विरासत दूसरों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने सभी के लिए सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।

निदेशक तकनीकी/संचालन हरीश दुहान ने कहा कि आपकी सेवानिवृत्ति आनंद और नई शुरुआत का समय हो। सभी समाज के लिए अच्छे कार्य करें।  

मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि अब आपके श्रम के फल का आनंद लेने का समय है। सेवा के उपरांत कंपनी द्वारा जो भी राशि मिले, उसे अपने लिए खर्च करना उचित होगा।

सीएमडी ने सभी सेवानिवृत्त हुएहे कर्मियों को शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, सर्विस सर्टिफिकेट आदि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यानुभवों पर बनी एक शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम का संचालन, स्वागत भाषण एवं धन्यवाद विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती रेखा पांडेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्याण विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभागों का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8