स्क्रैप टाल पर पुलिस की छापेमारी, संचालक गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

सोनाहातू। सोनाहातू थाना क्षेत्र के डीबाडीह गांव के समीप अवैध रूप से संचालित स्क्रैप टाल पर सोनाहातू पुलिस ने छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात छापेमारी कर स्क्रैप टाल को जब्त कर संचालक रमेश प्रमाणिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि डिबाडीह के समीप स्क्रैप का धंधा करने की सूचना मिली थी। जमशेदपुर, धनबाद या बोकारो से आने वाली गाड़ियों से स्क्रैप कटिंग की जाती थी। कटिंग स्क्रैप को जमा कर ऊंचे दाम पर बेचने का धंधा किया जाता था। संचालित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।