Horoscope Today : 5 जुलाई, 2024
मेष
व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। घरेलू जिम्मेदारियों की अनदेखा करने पर कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को और भी बेहतर करेगा। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष
मिलाजुला समय रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। वाणी पर संयम रखें। किसी नए कार्य का प्रारंभ नहीं करें। क्रोध एवं आवेश में वृद्धि नहीं आए, इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च नहीं करें।
मिथुन
मन प्रसन्न मुद्रा में रहेगा। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश नहीं करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।
कर्क
दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की आशंका है। मानसिक दबाव के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। पैसा बना सकते हैं, बशर्ते जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। नशा से दूर रहें।
सिंह
शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। समय आपके साथ है। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर आनंदपूर्वक बीतेगा। उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।
कन्या
बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।
तुला
स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे, तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। कार्यों की प्रशंसा होगी।
वृश्चिक
व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।
धनु
अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
मकर
आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ
दिन बहुत शुभ है। दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बड़ों का सम्मान करें।
मीन
किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को मायके से भी लाभ हो सकता है। अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8