भारतीय युवक संघ के वार्षिक उत्सव पर लगाया रक्तदान शिविर

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय युवक संघ बकरी बाजार के 25वें वार्षिक उत्सव पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने 20 जून को रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 23 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें से 4 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। यह शिविर सेवा सदन ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ।

रांची के पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय और मुनचुन राय भी कार्यक्रम में मौजूद थे। मंच के सदस्यों को रक्तदान जैसे नेक काम के लिए बधाई दी।

मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया के कार्यक्रम के संयोजक मंच के रक्तदान प्रभारी विष्णु अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल थे। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, मुकेश जालान, मनीष लोधा, दीपक गोयनका, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश जाजोदिया के साथ विकाश गोयल, अमित सोनी, विवेक अग्रवाल, हर्ष जालान, यश सुरेखा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8