
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से रांची के मोरहाबादी स्थित आवास में पैरालम्पिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने 12 जून को मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि आगामी 13 जून से 19 जून 2024 तक भारत बनाम थाईलैंड के बीच दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता होनी है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इसमें झारखंड के 9 पैरालम्पिक खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से झारखंड के चयनित खिलाड़ियों को हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूरी टीम को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8