चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंस्टीट्यूट की रांची शाखा की मासिक पत्रिका का विमोचन

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा की मासिक पत्रिका ‘ज्ञप्ति’ के जून, 2024 अंक का झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने किया। मासिक पत्रिका के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने बताया कि‍ इसमें प्रोफेशन से जुड़े हर विषयों की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों के माध्यम से तैयार की जाती है। इसमें हर महीने सीए प्रोफेशन से संबंधित एक बड़े पर्सनालिटी का इंटरव्यू भी देने की कोशिश रहती है।

श्री केडिया ने बताया कि पत्रिका में रांची शाखा के द्वारा आयोजित गत महीने के सारे प्रोग्राम फोटोग्राफ्स सहित विस्तृत विवरण रहता है। आने वाले महीने के मुख्य कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी जाती है। पत्रिका का उद्देश्य सीए प्रोफेशनलों को सीए प्रोफेशन और देश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना है।

श्री केडिया ने बताया कि यह मासिक पत्रिका रांची और आसपास के लगभग 1200 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को हर महीने भेजी जाती है। साथ ही, पूरे देश में इंस्टीट्यूट की शाखाओं में भी भेजी जाती है।

विमोचन के अवसर पर इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के सचिव सीए हरेन्दर भारती और पूर्व अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने पत्रिका का झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा विमोचन करने पर उनका आभार जताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8