नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्‍यों का शपथ ग्रहण 9 जून को

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 जून, 2024 को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इससे पहले एनडीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया था कि नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुना गया है। एनडीए के घटक दलों के समर्थन पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपे गए।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने किया। इसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, सीएन मंजूनाथ, एन चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), संजय झा, एकनाथ शिंदे, एच.डी. कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, अजीत पवार, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, जोयंत बसुमतारी, अतुल बोरा, इंद्र हंग सुब्बा, सुदेश महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी और रामदास अठावले शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8