पति की लंबी उम्र के लिए चैनपुर में सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

गुमला। चैनपुर मुख्यालय के दुर्गा मंदिर, प्रेमनगर, बीच बस्ती सहित कई जगहों पर गुरुवार को सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। वहीं, सभी सुहागिनों ने वट वृक्ष का परिक्रमा करते हुए वट वृक्ष पर पवित्र धागा बांध कर सदा सुहागन रहने की कामना की।

मंदिर के पुजारी संजय पाठक ने बताया कि इस पूजा के पीछे एक कहानी है। जब सत्यवान की मौत हुई और उसके प्राण लेने यमराज पंहुचे, तब सत्यवान की पत्नी सावित्री एक वट वृक्ष के नीचे बैठकर यमराज से अपने पति को जीवित करने की ज़िद करने लगी। उसकी ज़िद के सामने यमराज को झुकना पड़ा। सत्यवान को जीवित करना पड़ा। तब से यह परंपरा चलते आ रही है।

इस बार ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को वट सावित्री का व्रत पुण्य फल देने वाला संयोग बना है। सनातन धर्म में वटवृक्ष की पूजा करने की परंपरा सदियों पुरानी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8