बीआईटी मेसरा के लालपुर केंद्र में गुलमोहर के पौधे लगाए गए

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीआईटी मेसरा के लालपुर केंद्र में गुलमोहर के विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गए। पौधे लगाते हुए केन्द्र की निदेशक डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य ने बताया कि‍ हर मनुष्य अगर अपने जीवनकाल में एक पेड़ या पौधा लगाने का कार्य करे तो धरा की सुंदरता और बढ़ जाएगी। अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाएं।

डॉ प्रणव कुमार ने पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने और उनको संरक्षण देने की बात कही। उन्होंने इस दिवस की महता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ विनोद कुमार शर्मा, डॉ अमृता सरकार, डॉ मानशी गुप्ता, सुभाशीष रॉय, मनोज कुमार, अनामिका कुमारी, सरिता तिग्गा, मिनी दुबे, ऐलिस टोप्पो, सोनी कुमारी, अजय कुमार, बासुदेव सिंह, डॉ महुआ बनर्जी, राणा प्रताप मिश्रा, बिनोद कुमार भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8