Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 5 जून से 10 जून तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान कुछ जिलों में लू चलेगी। आंधी और वज्रपात होने की संभावना भी है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 4 जून, 2024 को दी।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 ये 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
5 से 10 जून तक यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 5 जून से 10 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।
इन जिलों में चलेगी लू
5 से 8 जून तक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में लू की स्थिति देखी जा सकती है।
5 जून को यहां आंधी
राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में 5 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8


