
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में स्थगित हुए चुनाव के लिए लड़ने वाले 20 उम्मीदवार भी शामिल हैं।
इस चरण में 7 राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों की 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान के लिए 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 7 राज्यों व केन्द्र-शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर के संसदीय क्षेत्र अनंतनाग-राजौरी में स्थगित हुए मतदान को छोड़कर) के लिए छठे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 900 नामांकन वैध पाए गए। अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में कुल 28 नामांकन दाखिल किए गए थे और 21 नामांकन वैध पाए गए थे।
छठे चरण में उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 470 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद, हरियाणा के 10 संसदीय क्षेत्रों में 370 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। झारखंड के रांची संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 70 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 2-उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 69 नामांकन-पत्र दाखिल हुए। छठे चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 15 है।
राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेशवार विवरण
राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश | छठे चरण में संसदीय क्षेत्रों की संख्या | प्राप्त हुए नामांकन- पत्रों की संख्या | जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्या | नामांकन वापसी के बाद, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम संख्या |
बिहार | 8 | 246 | 89 | 86 |
हरियाणा | 10 | 370 | 239 | 223 |
जम्मू एवं कश्मीर* | 1 | – | 20 | |
झारखंड | 4 | 245 | 96 | 93 |
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली | 7 | 367 | 166 | 162 |
ओडिशा | 6 | 130 | 65 | 64 |
उत्तर प्रदेश | 14 | 470 | 164 | 162 |
पश्चिम बंगाल | 8 | 150 | 81 | 79 |
कुल | 58 | 1978 | 900 | 889 |
*जम्मू एवं कश्मीर के संसदीय क्षेत्र 3-अनंतनाग-राजौरी में तीसरे चरण से स्थगित मतदान छठे चरण में
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8