
रांची। महिला वकील को उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम धमकी दी गई है। महिला वकील रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करती है। उन्हें व्हाट्सएप पर पर्चा भेजा गया है। इससे वहां हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक रांची सिविल कोर्ट की महिला वकील को पीएलएफआई के नाम पर व्हाट्सएप पर धमकी दी गई है। वकील को भेजे पर्चे में खूंटी के सीलदा मौजा की जमीन का जिक्र किया गया है। उसमें लिखा है कि जो जमीन ली हैं, उसका कमीशन संगठन को नहीं दिए हैं।
जमीन गलत ढंग से ली गई है, जिसका विरोध जमीन मालिक कर रहे हैं। आपने इस मामले को लेकर केस भी किया है। इसलिए संगठन को सहयोग राशि 10 लाख रुपये देना पड़ेगा, नहीं तो फौजी कार्रवाई की जाएगी।
इसमें यह भी लिखा हुआ है कि जो केस किए हैं, उसे उठा लो। केस नहीं उठाओगी तो जब भी प्लॉट पर आओगी, तब गोली मार देंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8