
रांची। झारखंड के सभी स्कूलों के संचालन की टाइमिंग बदल दी गई है। इसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने 14 मई, 2024 को जारी कर दिया। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 10 मई, 2024 को राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 08 तक की कक्षाएं 13 मई, 2024 से पूर्व निर्धारित समय पर संचालित किए जाने का आदेश जारी किया गया है।
विभिन्न जिलों से विद्यालयों में कक्षा संचालन के समय में भिन्नता से संबंधित प्राप्त सूचना के आलोक में पूर्व निर्गत आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अनुसार सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा-8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक और कक्षा-9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक संचालित की जायेंगी। ग्रीष्मावकाश के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर सचालित होंगी।
निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उक्त पर सचिव का अनुमोदन प्राप्त है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8