
- शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा सचिव से हुई वार्ता
रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों की गर्मी की छुट्टी में बदलाव होगा। इसका संकेत प्रभारी शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के दौरान दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुप केसरी ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
शिक्षक संगठन के पदधारियों ने सचिव से ग्रीष्मावकाश, शिक्षक प्रोन्नति और शिक्षक स्थानांतरण को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा और भीम सिंह मुंडा शामिल थे।
वार्ता के ये परिणाम
- संघ की मांग के अनुरूप गर्मी की छुट्टी में संशोधन होगा।
- आचार संहिता की समाप्ति के बाद सभी ग्रेड की लंबित प्रोन्नति को मिशन मोड में पूरा कराया जाएगा
- आचार संहिता के बाद अंतजिला/ अंतर जिला/ विशेष आवश्यकता आधारित शिक्षक ट्रांसफर के कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8