सचिव से मिले शिक्षा मोर्चा के संयोजक, अवकाश तालिका की विसंगति पर की चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह और अमीन अहमद शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से 18 अप्रैल, 2024 को मिले। उनसे जेईपीसी निदेशक की ओर से 27 फरवरी, 2024 को जारी किये गए एक समान अवकाश तालिका पर चर्चा की। उसमें व्याप्त विभिन्न विसंगतियों पर सचिव का ध्‍यान आकृष्ट कराया।

संयोजकों ने सचिव के समक्ष एक समान अवकाश तालिका में व्याप्त मुख्य विसंगतियों को विस्तार से रखा। कहा कि इसमें शीतकालीन अवकाश पांच दिनों का है, वह मात्र नववर्ष की छुट्टी को हटाकर एक दिनों का रहना चाहिए। जिला स्थापना द्वारा जारी की गई छुट्टी की लिस्ट में भी यह स्पष्ट रूप से अंकित है।

जनवरी में चार दिनों का अतिरिक्त शीतकालीन अवकाश दिया गया है। 23 जनवरी, 2024 और 24 फरवरी, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं संत रविदास जयंती का अवकाश घोषित है, लेकिन जिला स्थापना द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार प्रारंभिक विद्यालयों में उक्त दोनों दिवस पर कक्षा का संचालन किया गया है। उक्त दोनों दिवस पर कक्षा संचालन होने से इन छुट्टियों का सामंजन ग्रीष्म अवकाश में करते हुए 11 + 6 =17 दिनों का अवकाश दिये जाने का आग्रह किया।

इसी तरह उर्दू विद्यालयों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। उसकी गिनती ना कर शून्य रखा जाए। एक समान तालिका के अनुसार उर्दू विद्यालयों में रविवार को अवकाश है। हालांकि एक समान तालिका के अनुसार उसमें शून्य ना करके एक दिन अवकाश की गिनती रखी जाए, क्योंकि रविवार के दिन उर्दू विद्यालयों की कक्षाएं संचालित होती है।

एक समान अवकाश तालिका में 14 अप्रैल, 2024 को आंबेडकर जयंती की छुट्टी सभी कोटि के विद्यालयों के लिए दी गई थी। हालांकि कोडरमा के जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा उसका सामंजन उर्दू विद्यालयों के लिए कर दि‍या गया, जो अनुचित है, क्योंकि उस दिन एक समान तालिका में छुट्टी दी गई है। यह सबके लिए मान्य है, परंतु उर्दू विद्यालयों के लिए उक्त दिवस की गिनती एक किया जाना है।

एक समान अवकाश तालिका में रविवार को पड़ने वाली छुट्टियों को शून्य दर्शाया गया है, जिसकी गणना उर्दू विद्यालयों के लिए एक होगा। यह सभी कोटि के विद्यालयों के लिए माना जायेगा। सचिव ने कहा कि बेंगलुरु से निदेशक के रांची लौटने के बाद यथाशीघ्र समस्या का समाधान कर लि‍या जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8