नागरिकों को पार्टी झंडा लगाने की अनुमति मिले : महेश पोद्दार

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा है कि आम नागरिकों को पार्टी का झंडा लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उसे अपनी पसंदीदा पार्टी का झंडा अपने खर्च पर अपनी दुकान या घर के बाहर या छत पर लगाने की छूट हो। इससे लोकतंत्र की खूबसूरती बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनावों को निष्पक्ष और भयमुक्त होने के साथ ही रंगीन और खुशनुमा भी होना चाहिए।

पोद्दार ने इस संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त को अनुरोध एवं सुझाव भेजा है। इसमें उन्‍होंने ने कहा है कि आम चुनावों को लोकतंत्र का महापर्व कहा जाता है। इसलिए सभी नागरिकों को इसका उत्सव मनाने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। कोई भी नागरिक किसी भी पार्टी या उम्मीदवार का समर्थक होता है। उसे अपने पसंदीदा उम्मीदवार या पार्टी का झंडा लगाकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी का अवसर मिलना चाहिए। इसमें नागरिकों को किसी प्रकार की हिचक अथवा भय न हो।

पोद्दार के अनुसार कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घरों पर झंडा लगाने वालों को स्थानीय अधिकारियों द्वारा परेशान करने की शिकायत मिल रही है। इसलिए इस संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करके चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारियों को आम नागरिकों को परेशान करने से रोका जाए।

पोद्दार ने उम्मीद जताई है कि ऐसे स्पष्ट दिशानिर्देश जारी होने से नागरिक भयमुक्त होकर अपने खर्च पर अपने परिसर में किसी भी पार्टी का झंडा लगा सकेंगे। इससे उनके भीतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अहसास पैदा होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8