आशीष अग्रवाल बने मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की वार्षिक आम सभा अमित चौधरी की अध्‍यक्षता में हुई। इसमें नई कमेटी के लिए चुनाव हुआ। इसमें आशीष अग्रवाल नए अध्‍यक्ष बने।

आमसभा में सचिव विकास गोयल ने सालों भर किए गए कार्यक्रम की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। सभा ने सर्वसम्मति से इसे पारित किया। उसके बाद सभी संयोजकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

फिर चुनाव पदाधिकारी सुभाष पटवारी एवं मनीष लोधा ने चुनाव की जानकारी सभा के समक्ष रखी। दोपहर 1.20 से शाम 5 बजे तक चुनाव संपन्न कराया गया। इसमें 253 सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। आशीष अग्रवाल को 202 वोट एवं कन्हैयालाल भरतीया को 43 वोट मिले। आठ वोट को रद्द किया गया।

चुनाव पदाधिकारी सुभाष पटवारी एवं मनीष लोधा ने आशीष अग्रवाल को विजय घोषित किया। सत्र 2024-25 के लिए उन्हें अध्यक्ष घोषित किया। चुनाव में सहयोगी के रूप में साउथ शाखा के सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। साउथ शाखा के अध्यक्ष राजीव केडिया ने अपनी टीम के साथ चुनाव को संपन्न कराया।

सभा में पूर्व अध्यक्ष मुकेश काबरा, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश जाजोदिया, सुभाष पटवारी, प्रभात साबु, मुकेश जालान, राहुल अग्रवाल, तुषार विजयवर्गीय, विशाल पाडिया, मनीष लोधा, दीपक गोयनका सहित समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8