BIT : विकसित भारत कार्यक्रम का समापन, कई मुद्दों पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (मेसरा) द्वारा आयोजित विकसित भारत 2024 का तीसरा दिन 5 अप्रैल, 2024 को संस्थान के कैट हॉल में शुरू हुआ। दिन की शुरुआत क्रिएटिव आर्ट्स के विद्यार्थियों के एक सुरमयी प्रस्तुति से हुई। इसमें प्रेम कात्यायन ने कीबोर्ड पर एवं निशु, आर्या और रागिनी ने अपनी आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके बाद अमृत सेक्टोरियल, ऑस्ट्रेलिया के आचार्य हरीशानंद अवधूत द्वारा एक ऑनलाइन सत्र हुआ, जिसमें उन्होंने वेदों और हिंदू धार्मिक ग्रंथों के उद्धरणों के माध्यम से मानव जातियों में विविधता पर बात की।

इसके बाद रांची के आवास और शहरी विकास निगम के क्षेत्रीय अधिकारी बिश्वजीत सॉय द्वारा ‘सामाजिक एवं आर्थिक केन्द्र के रूप में शहरी समूहन’ पर एक व्याख्यान दिया गया। उन्होंने संसाधनों को संरक्षित रखने की आवश्यकता और विकास के मार्ग में आने वाली चुनौतियों पर बात की।

इसके बाद सामाजिक एवं आर्थिक केन्द्र के रूप में शहरी समूहन पर एक पैनल वार्ता हुई, जिसमें वास्तुकला एवं योजना विभाग के छात्रों ने चर्चा की। इस सत्र का संचालन वास्तुकला एवं योजना विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ ऋतु अग्रवाल ने किया।

इसके बाद अन्य कई विषयों पर जानकारिपूर्ण पैनल चर्चाएं हुई। फिर क्रिएटिव आर्ट्स के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8