Jharkhand Weather : कल से होगी बारिश, अलर्ट भी जारी, यहां असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज कल यानी 6 अप्रैल से बदलने वाला है। राज्‍य के कई जिलों में बारिश होगी। अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 5 अप्रैल, 2024 को दी।

तापमान में होगी कमी

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

6 अप्रैल को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य के उत्‍तरी भागों में 6 अप्रैल को बारिश होगी। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में पड़ने की संभावना है।

7 और 8 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

9 अप्रैल से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 9 से 11 अप्रैल तक राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में पड़ने की संभावना है।

इसे लेकर अलर्ट जारी

राज्‍य के पूर्वी भागों में 6 से 8 अप्रैल को कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिलों में पड़ने की संभावना है।

राज्‍य के दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्म रात की स्थिति देखी जा सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

यहां वज्रपात और आंधी

राज्‍य में कहीं-कहीं 7 और 8 अप्रैल को गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाओं का झोंका चल सकता है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की उम्‍मीद है।

राज्‍य के द‍क्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में देखने को मिलेगा।

लू में इसका रखें ख्‍याल

  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।
  • पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो।
  • हल्के, हल्के रंग के डीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें।
  • जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें।
  • यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।
  • शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।
  • उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें।
  • यदि आप बाहर काम करते हैं. तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें।
  • पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें।
  • यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • ओ.आर.एस., घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
  • अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
  • पंखें का प्रयोग करें। गीले कपडे पहने और बार-बार ठंडे पानी से खान करें।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8