25 या 26 मार्च, जानें किस दिन खेली जाएगी होली, दूर करें अपनी कन्‍फ्यूजन

झारखंड
Spread the love

श्यामनगर में इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी होली, जरूर हों शामिलः रामाशंकर

रांची। आप अगर होली की तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें, आपकी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी। होली 26 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। झारखंड की राजधानी रांची के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित बाबा रामदेव ने कहा है कि, होलिका दहन 24 मार्च को होगा।

पंडित बाबा रामदेव के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा (24 मार्च) को रात 10.27 बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा। क्योंकि इस दिन सुबह 9.24 बजे से रात 10.27 बजे तक भद्रा है। दूसरे दिन 25 मार्च को होलिका पड़ी रहेगी।

पंडित बाबा रामदेव के अनुसार 26 मार्च को प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय होने के कारण प्रातःकाल होलिका दहन भूमि को प्रणाम कर विभूति धारण की जाएगी। इसके बाद दिन भर होली व वसंत उत्सव मनाया जाएगा।

बताते चलें कि, होली के दिन कांके रोड स्थित गांधीनगर, श्यामनगर शिव मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में इस बार धूमधाम से होली मनाई जाएगी। इस दौरान पूरे मोहल्ले में उत्सव और उल्लास का वातावरण होगा।

समिति के पदाधिकारियों दीपक सिंह, रामाशंकर जी, पप्पू कुमार, दिनेश मिश्रा, रूपेश कुमार, महतो जी, सोनू, संदीप, अमर समेत अन्य के अनुसार मोहल्ले के पुरुष-महिलाएं और बच्चे इस उत्सव में शामिल हो सकते हैं। इसे देखते हुए तैयारी की जा रही है।

बताते चलें कि, इस उत्सव के लिए किसी से कोई राशि नहीं ली जाएगी। आपको इसमें शामिल होकर हूड़दंग मचाना है, मस्ती करनी है। यहां ठंडई से लेकर घर में निर्मित सभी तरह के पकवान आपको खाने को मिलेंगे। आप चाहें तो स्टॉल पर अपने घर में बनी चीजें लाकर रख सकते हैं। बच्चों के लिए खास इंतजाम किये जा रहे हैं।