
Horoscope Today : 17 मार्च, 2024
मेष
किसी अनुभवी व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। यह आपकी विचारधारा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। संतान को समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विश्राम करने का समय मिलेगा।
वृष
दिन सामान्य रहेगा। दैनिक आय पहले से काफी अधिक बेहतर होगी। किसी दूरदराज की पार्टी से कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत करके रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
मिथुन
दिन मानोनुकूल होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुशरण करना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा। धार्मिक कार्य के प्रति भी रुझान रहेगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह लें।
कर्क
परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से वातावरण और अधिक खुशनुमा हो जाएगा।
सिंह
दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत अधिक सहज बनाकर रखें। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या
कुछ समय से जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। नशा से दूर रहें।
तुला
आपका दिन बेहतर होगा। पब्लिक डीलिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इनसे संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोशिश करके आर्डर को समय पर पूरा करें, अन्यथा पार्टी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
वृश्चिक
दिन सामान्य रहेगा। अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनाने और उसे संपन्न करने में व्यतीत होगा। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था भी आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु
व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की जो योजनाएं बन रही है, उन कार्यों को शुरू करने का उचित समय है। भविष्य में ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। नौकरीपेशा के भी अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी।
मकर
व्यापार में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज नहीं करें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स व महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। सरकारी व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ
किसी भी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज नहीं करें। उनसे जीवन से जुड़ी कई समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन
कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। उनपर विश्वास बनाकर रखना, उनकी कार्य क्षमता व योग्यता में और अधिक वृद्धि करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अनैतिक काम में नहीं पड़े, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8