लोकसभा चुनाव को लेकर मास्टर प्रशिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

पलामू। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू शशिरंजन के आदेश पर लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन के लिए एक सौ छह मास्टर प्रशिक्षकों को समाहरणालय के ब्लाक ‘सी’ में प्रशिक्षण दिया गया। ये प्रशिक्षक सभी मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगे। जिला प्रशिक्षक मनु प्रसाद तिवारी, परशुराम तिवारी, रामानुज प्रसाद, अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा, अशोक सिंह व अमरेन्द्र पाठक ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में चुनाव आचार संहिता, ईवीएम का संचालन, प्रपत्रों का संधारण और निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व त्रुटि रहित मतदान कराने की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पूर्व अपर समाहर्ता कुंदन कुमार एवं सदर एसडीओ अनुराग तिवारी के द्वारा बीडीओ व सीओ को पोस्टल बैलेट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के रामलखन राम, धनंजय कुमार सिंह व इन्द्रदेव राम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8