मंगलवार से शुरू होगा रांची पहाड़ी मंदिर में फीजिबिलिटी स्टडी का कार्य

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में फीजिबिलिटी स्टडी कार्य मंगलवार से शुरू होगा। अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर उत्कर्ष कुमार ने इस मामले को लेकर बैठक की। मौके पर पहाड़ी मंदिर विकास समिति के पद धारक और जेटीडीसी के महाप्रबंधक मौजूद थे।

रांची के पहाड़ी मंदिर में फीजिबिलिटी स्टडी के कार्य को लेकर 9 मार्च, 2024 को रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं पर्यटन निदेशक श्रीमती अंजलि यादव के निर्दे पर अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर ने बैठक की। बैठक में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के पद धारक एवं झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक राजीव कुमार उपस्थित थे।

बैठक में झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि पहाड़ी मंदिर में फीजिबिलिटी स्टडी का कार्य मंगलवार से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिजिबिलिटी स्टडी का कार्य केंद्रीय एजेंसी ‘RITES’ द्वारा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8