विक्षिप्त से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

गुमला। एक विक्षिप्त महिला के साथ गांव के ही व्यक्तियों ने दुष्कर्म कि‍या। इसका वीडियो भी बनाया। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दुष्‍कर्म की घटना झारखंड के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में 6 मार्च को घटी थी।

जानकारी के अनुसार बसिया थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पीड़ित महिला को एक कार में बिठाकर जंगल की ओर ले जाया जा रहा था, ताकि वारदार को मैनेज किया जा सके। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई। पुलिस की टीम में प्रशिक्षु डीएसपी शिवशंकर मरांडी, थाना प्रभारी पुनीत मिंज और पुलिस जवान शामिल थे।

पुलिस की टीम को शाम 8.15 बजे साकेया जंगल के पास एक आल्टो कार और एक जाइलो कार खड़ी दिखी। कार के पास 8 से 9 लोग खड़े थे। सभी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस के जवानों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों से जब पूछताछ की गई, तब उन्होंने पूरे वारदात के बारे में जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि विक्षिप्त महिला के साथ अर्धनिर्मित मकान में दुष्कर्म किया गया। इसका वीडियो गांव का ही एक शख्स आफताब खान ने बनाया। एसडीपीओ अमिता लकड़ा ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा सन्तोजनक जवाब नहीं दिया गया। प्रथम दृश्य में प्रतीत होता है कि उक्त सभी व्यक्ति विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार के पास खड़े सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वीडियो बनाने वाले मोबाइल के अलावा दोनों कार को भी जब्त कर लिया है। पीड़ित को न्यायालय की अनुमति के बाद उच्च चिकित्सीय संस्था को भेजा जा रहा है। पुलिस ने कुल 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8