- इंडियन ऑयल के पीएनजी प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन
- पूरे क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक समृद्धि की लहर जगी
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पीएनजी और सीएनजी के लिए गोड्डा-दुमका भौगोलिक क्षेत्र (जीए) में एचपीसीएल के गैस नेटवर्क की आधारशिला रखी। झारखंड के देवघर में सिटी गैस वितरण परियोजना के तहत इंडियन ऑयल के पीएनजी का उद्घाटन किया। लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे भी गोड्डा से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
गोड्डा-दुमका भौगोलिक क्षेत्र में एचपीसीएल का गैस नेटवर्क छह जिलों में 14507 वर्ग किलोमीटर कवर करेगा। 14 लाख से अधिक घरों को लाभ होगा। 1750 करोड़ रुपये के निवेश की यह महत्वपूर्ण परियोजना गोड्डा, दुमका, पोरियाहाट, शिकारीपाड़ा, जरमुंडी, महगामा, पथरगामा, जामताड़ा, मिहिजाम, पाकुड़, लिटिपारा और साहिबगंज जैसे क्षेत्रों कवर करेगा।
370 किलोमीटर स्टील और पर्याप्त एमडीपीई से युक्त मजबूत गैस नेटवर्क घरों को पाइप गैस कनेक्शन प्रदान करेगा, जबकि योजना में 100 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना शामिल है। इससे टिकाऊ परिवहन समाधान के एक नए युग की शुरुआत होगी।
देवघर में इंडियन ऑयल की पीएनजी परियोजना 6 लाख से अधिक घरों को पहुंचती हुई 6264 वर्ग किलोमीटर में तीन जिलों को कवर करती है। 303 करोड़ रुपए के निवेश के साथ यह परियोजना 350 किमी एमडीपीई नेटवर्क के माध्यम से 2027 तक 30,000 परिवारों को जोड़ने के लिए तैयार है।
संथाल परगना डिवीजन के तहत देवघर एक अग्रणी के रूप में उभरकर पीएनजी को अपनाने वाला पहला जिला बन गया है, जो ऊर्जा पहुंच और स्थिरता की दिशा में एक गहन बदलाव की शुरुआत है।
अकेले देवघर में 30,000 से अधिक परिवारों और 100 वाणिज्यिक/औद्योगिक संस्थानों को पीएनजी कनेक्शन से लाभ होगा। इससे झंझटमुक्त और सस्ता ईंधन उनकी पहुंच में होगा। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) गोड्डा-दुमका में पर्यावरण-अनुकूल, विश्वसनीय और निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए 2 लाख से अधिक परिवारों और वाणिज्यिक/औद्योगिक संस्थाओं को अपना लाभ पहुंचाएगी।
ये पहल ग्राहक अनुभव को प्राथमिकता देती है। रसोई में सीधे खाना पकाने के ईंधन तक निर्बाध पहुंच के साथ समय और लागत की बचत करती हैं। इसके अलावा वे पूरे क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक समृद्धि की लहर जगाते हुए महत्वपूर्ण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए तैयार हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8