Ranchi : महिला वकील ने आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की, थाना प्रभारी निलंबित

झारखंड
Spread the love

रांची। महिला वकील ने आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद झारखंड के रांची जिले के सुखदेव नगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा को निलंबित कर दिया गया है। उन्‍हें पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रमाकांत ओझा की पोस्टिंग कुछ दिन पहले ही सुखदेव नगर थाना प्रभारी के तौर पर हुई थी। उनपर एक महिला वकील ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने आत्‍महत्‍या करने की कोशिश भी की। इसके बाद उन्‍हें निलंबित कर दिया गया है। आरोप की जांच भी होगी।

जानकारी के मुताबिक महिला वकील ने आत्‍महत्‍या की कोशिश करने से पहले एक नोट भी लिखा। उसने आरोप लगाया कि रमाकांत ओझा ने उसे रात भर थाना में रखने और फंसाने की धमकी दी। एक सादे कागज पर हस्‍ताक्षर भी करा लिए। उसने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी उसपर लगातार दोस्‍ती करने का दबाव बना रहे थे। कई अन्‍य आरोप भी लगाए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8