देवघर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के क्रम में अभी झारखंड के देवघर में हैं। यात्रा के क्रम में उन्होंने देवघर स्थित बाबा धाम में पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उसनके सामने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगे। इसका वीडिया भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया एक्स पर डाला है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंची है। इस दौरान राहुल ने देवघर में बाबा मंदिर में माथा टेका। पूजा अर्चना की। पूजा कर निकलने के बाद उनके सामने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगने लगे। इसका वीडियो भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
डॉ दूबे ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ मेरा गोड्डा लोकसभा केवल प्रधानमंत्री मय यानी मोदी मय है। यहां भक्त मोदी जी का सम्मान है। आपकी तरह राहुल गांधी जी वोट भक्त का बहिष्कार है अपमान नहीं।’
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।