मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रांची के मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मौके पर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज पुण्यतिथि है। आज हम सभी लोग यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के दिखाए रास्ते हर युग में प्रासंगिक हैं। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे शख्सियत हमारे देश में जन्मे और हमारा मार्गदर्शन किया। देश-दुनिया भी उनके आदर्श और विचारों का अनुसरण करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग निश्चित रूप से इसके लिए कृतसंकल्पित हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों में चलकर उनके विचार और संदेश को सदैव आगे बढ़ाते रहें।

मौके पर सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।