महंथ श्री रामचन्द्र पूरी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत

खेल झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय गरदाहा के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महंथ श्री रामचन्द्र पूरी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। यह टूर्नामेंट युवा संघर्ष सेना के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरदाहा मठ के महंथ श्री महानंद पूरी, युवा संघर्ष सेना प्रमुख अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय व समाजसेवी गुड्डू उपाध्याय ने संयुक्त रूप से इसका उद्घटान किया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन के दिन दो मैच खेले गये। पहला मैच गरदाहा बनाम कांडी के बीच खेला गया। इसमें कांडी की टीम गरदाहा को 42 रन से हराकर अगले चरण में प्रवेश की।

टॉस जीतकर गरदाहा टीम के कप्तान संजीव कुमार ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में कांडी की टीम ने 106 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए गरदाहा की टीम मात्र 64 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच खिताब कांडी टीम के कप्तान नवनीत कुमार को दिया गया।

दूसरा मैच हेमजा बनाम डुमरसोता टीम के बीच खेला गया। इसमें हेमजा की टीम ने डुमरसोता की टीम को 15 रन से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। पहले बैटिंग करते हुए हेमजा की टीम ने 92 रन बनाया। जवाबी पारी खेलते हुए डुमरसोता की टीम 77 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच सरोज को मिला।

अंपायर की भूमिका में लालमेन्द्र कुमार व ब्रह्मदयाल उपाध्याय थे। मौके पर जवाहर राम, रंजय कुमार, प्रसिद्ध गायक कुणाल तिवारी, बिपुल सिंह, मनोज पाठक, सुधांशु पाठक, युगल पासवान, युवा संघर्ष सेना के प्रखंड अध्यक्ष सूरज पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।