मेरठ में डीएवी रजरप्पा की टीम ने अंडर 14 गर्ल्स में जीता कांस्‍य पदक

खेल झारखंड
Spread the love

प्रिंस वर्मा

रजरप्पा (रामगढ़)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में डीएवी रजरप्‍पा के बच्‍चों ने अंडर 14 में कांस्‍य पदक जीता। मेरठ स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के तत्‍वावधान में डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल-2024 अंडर 14, 17 एवं 19 गर्ल्स एवं ब्यायज हॉकी और फुटबॉल खेलों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत 4 जनवरी से रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। खेलो का आयोजन 8 जनवरी तक होगा। नेशनल लेवल प्रतियोगिता के प्रथम दिन डीएव रजरप्पा का शानदार प्रदर्शन रहा। डीएवी रजरप्पा अंडर 14 गर्ल्स की टीम ने फुटबॉल में कांस्य पदक जीता।  

21 राज्यों की टीम ले रही हिस्सा

डीएवी स्पोट्स नेशनल लेवल-2024 में 21 राज्यों की टीमें भाग ले रही है। खेल दो चरणों में खेली जाएंगी। 4 और 5 जनवरी को गर्ल्स डीएवी स्पोर्ट्स में प्रतिभागी बनने के लिए लगभग 650 गर्ल्स स्टूडेंट्स और 7 एवं 8 जनवरी को ब्वायज डीएवी स्पोर्ट्स में प्रतिभागी बनने के लिए लगभग 1000 स्टूडेंट्स आ चुके हैं।

अलग पहचान प्रदान करने में सक्षम

मौके पर डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी स्कूल यूपी जोन ए. स्टेट को-ऑर्डिनेटर ऑफ डीएवी स्पोर्ट्स) ने कहा कि खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त डीएवी में खेले जाने वाले खेल, खिलाड़ी विद्यार्थियों को खेल जगत में अलग पहचान प्रदान करने में सक्षम हैं। हम गौरव का अनुभव कर रहे हैं कि हमें डीएवी स्पोर्ट्स, नेशनल लेवल, डीएवी मेरठ के तत्वावधान में कराने का अवसर प्राप्त हुआ है।

रजरप्पा के ये खिलाड़ी शामिल

मेरठ के आइवी इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल 2024 में डीएवी रजरप्पा की टीम भी हिस्‍सा ले रही है। फुटबॉल की टीम में कप्तान सृष्टि कुमारी, उप कप्तान शांभवी, जन्नत खान, खुशी वर्मा, अंशिका कुमारी, खुशी कुमारी, आराध्या रॉय, अनुश्री, तानी पोद्दार, आकांक्षा कश्यप, आर्शि‍या गुप्ता, आर्या खुशी, अंतरा गौतम, अंचल कुमारी शामिल हैं।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।