सरायकेला-खरसावां। झुंड से बिछड़कर एक हाथी कुएं में गिर गया। उसे निकालने की कोशिश की जा रही है। यह मामला झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आंडा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक बंगाल में एलीफैंट ड्राइव चलाया जा रहा है। इस दौरान वहां से हाथियों को भगाया जा रहा है। भगाए गए हाथियों के झुंड में से बिछड़ कर 1 हाथी कुएं में गिर गया। यह कुआं सूखा है।
भागने के क्रम में सरायकेला-खरसावां के आंडा गांव से सटे जंगल के सूखे कुएं में हाथी गिरा। यह घटना देर रात की है। जानकारी मिलने पर झारखंड वन विभाग की टीम हाथी को बचाने के लिए सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
हाथी के कुएं में गिर जाने की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए। एहतियात के तौर पर वन विभाग के लोगों ने उस जगह को चारो ओर से घेर दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।