Jharkhand Weather : रांची। सर्दी के प्रकोप के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय हो जाने पर 1 जनवरी से बारिश होने की संभावना है। इसका असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। फिलहाल न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा हुआ है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 27 दिसंबर को दी।
तापमान 3.5 डिग्री
बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार 27 दिसंबर को कांके का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति 1.4 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
तापमान में बदलाव नहीं
एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
28 दिसंबर से ये स्थिति
केंद्र के मुताबिक 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। आसमान में मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
1 दिसंबर से यहां बारिश
आनंद के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो जाने के कारण 1 दिसंबर से मौसम बदलेगा। बादल आने लगेंगे। 1 जनवरी की रात से हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। यह 2 जनवरी को भी जारी रहेगी। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
3 जनवरी से विस्तार
3 जनवरी और 4 जनवरी को इसका विस्तार होगा। रांची समेत राज्य के शेष भागों में इस दिन हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिर जाएगा। न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ जाएगा।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।