मोरहाबादी मैदान में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का प्रधान सचिव ने लिया जायजा

झारखंड
Spread the love

  • संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

रांची। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने मोहराबादी मैदान में 29 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाले ‘राज्यस्तरीय कार्यक्रम’ की तमाम तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि‍-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समहर्ता रांची केवल कृष्ण अग्रवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची, डॉ. प्रभात शंकर एवं इस आयोजन से जुड़े तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

जानकारी लेकर दिए दिशा-निर्देश

प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे द्वारा जायजा के क्रम में कार्यक्रम को लेकर अब तक गयी तमाम तैयारियों की सारी जानकारी लेते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दि‍ए गए। सम्बंधित अधिकारियों से विशेष रूप से कहा की यह आयोजन भव्य तरीके से बिना किसी परेशानी से संपन्न हो, इसे लेकर हर एक तैयारी का बारीकी से निरीक्षण करें।

लाइव टेलीकास्ट के लिए करें व्यवस्था

विनय कुमार चौबे ने कहा की यह कार्यक्रम राज्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस भव्य कार्यक्रम में भारी भीड़ होगी जिसके लिए तमाम व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की आवश्यकता है। लोग इस भव्य कार्यक्रम के साक्षी बनेगें, उन्हें कार्यक्रम देखने में कोई असुविधा ना हो उसके लिए कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट के लिए अतरिक्त एलईडी की व्यवस्था रखनी होगी। इसके लिए सम्बंधित अधिकारी को उनके द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया।

सम्बंधित अधिकारी की है जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने सभी इस कार्यक्रम को लेकर सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी ली। सभी को निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न हो, जितनी भी व्यवस्था इस कार्यक्रम को लेकर किए गए है, वह तमाम व्यवस्था सुनिश्चित रूप से पूरा हो जाए। कार्यक्रम भव्य तरीके से हो यह सभी सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।