Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 27 दिसंबर, 2023

मेष

दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। धार्मिक क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं। सम्पदा बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा। फोकस का केंद्र रहना सहज विशेषता है, जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या कर सकते हैं। थकान दूर करने का समय मिलेगा। बच्चों का ध्यान रख पाएंगे। उनको कुछ नया कराएंगे।

वृष

दूर रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे। यह करियर के लिए फायदेमंद होगा। अपने मेल देख लें, क्योंकि इसमें कोई महत्वपूर्ण अवसर की उम्मीद है। विदेश में रह रहा कोई मित्र साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं तो इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन

सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे। कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े। परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। छात्रों के लिए किसी भी परीक्षा में उतरने लिए अच्छा दिन है। सफलता साथ है। पेशेवरों के लिए कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा।

कर्क

सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं। अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें। इससे ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे। दिल की नहीं, दिमाग की सुनें। तर्कशक्ति से काम लें। ऊर्जा को सही जगह पर लगायें। निवेश के लिए अच्छा दिन है। अधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोड़ा ढीला छोड़ दें। आंखों में दर्द हो सकता है। अपने प्रयासों को मजबूती से करना जारी रखे।

सिंह

किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं तो उसे शुरू करें। सफलता मिलेगी। घटित होने वाली घटनाओं से वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा। नकारात्मकता कम होगी। असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न नहीं करें। इसके स्थान पर जो आपके पास है उसका आनंद लें। नए रोजगार के योग हैं।

कन्या

पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे। वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे। दुश्मन असहाय अनुभव करेंगे। शरीर का ध्यान रखें। एक मालिक के रूप में अपने अधीनस्‍थों को उत्साहजनक प्रदर्शन करने के लिए प्रशंसा की जरूरत है।

तुला

सबको बराबरी का दर्जा दें। बदले में सबसे प्यार मिलेगा। ऐसी कुछ घटनाएं भी घट सकती हैं, जिनके होने की कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। यह महत्वपूर्ण रहेगा कि ग्रहों की स्थिति का ध्यान रखते हुए यह समझने की कोशिश करें कि वे किस दिशा मे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। जीवन के इस मोड़ पर सही रास्ते का चुनाव कर पाना बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है ǀ

वृश्चिक

व्यवसाय से लाभ पाने के लिये जोड़ तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। फिर भी आशाजनक ना होने से मन में नकारात्मक भाव आएंगे। धन की कमी रहने पर भी जीवनशैली सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। घर में सुख शांति रहेगी। बड़े परिजन आपकी प्रसंशा करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी, लेकिन अनदेखी करेंगे।

धनु

अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे। मेहनत भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी। बीच-बीच मे प्रसंशा मिलने से अखरेगा नहीं। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे। मध्याह्न से रुक रुककर होने की संभावना है। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा हो सकती है। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। शरीर में दर्द की शिकायत होगी।

मकर

अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। लोगों को आपका काम पसंद नहीं आएगा। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। धन लाभ के लिये भी दिन विषम रहेगा। छोटी मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा। सेहत भी नरम-गर्म रहेगी।

कुंभ

घर में किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे, लेकिन मध्याह्न के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। फिर भी सहकर्मी आपसे व्यवहार करने में संकोच करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी पर धन लाभ पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। शरीर दुखने की शिकायत होगी।

मीन

मन में काफी उलझने रहेंगी। कार्य क्षेत्र और घर में तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी। धन एवं व्यवसाय को लेकर मध्याह्रन तक चिंतित रहेंगे। बौखलाहट में कुछ उटपटांग हरकत करने से बचे, बाद में स्वयं के लिये नई मुसीबत बढ़ाएंगे। संध्या के आस पास किसी की सहायता से जरूरत की पूर्ति हो जाएगी। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने से स्त्री संतानों को लेकर संतोष होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।