उत्तराखंड। सूबे में नंदादेवी ग्लेशियर के टूटने से तबाही मची है। इसके बाद सरकार ने उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने स्थिति का जायजा लिया। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड कंपनी को उच्चतम अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा नदी के किनारों पर पड़ने वाले जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश भेजे गये हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। उन्होंने बचाव और राहत कार्य का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के संबंध में मैंने CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, DG ITBP व DG NDRF से बात की। सभी संबंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। NDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गयी हैं। देवभूमि को हर संभव मदद दी जाएगी।