रांची। जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् की बैठक रांची उपायुक्त-सह-अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 20 दिसंबर, 2023 को हुई। बैठक में सांसद राज्यसभा, सांसद, विधायक एवं अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए।
जिला पर्यटन संर्वधन समिति की बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा रांची स्थित बड़ा तालाब को श्रेणी-बी में शामिल करने पर चर्चा की गई।
बड़ा तालाब के संबंध में समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि यह तालाब रांची की एक पौराणिक धरोहर है। यह रांची शहर के मध्य भाग में स्थित है।
यह तालाब करीब 175 वर्ष पुराना है। रांची के अधिकतर लोगों की इससे आस्था जुड़ी हुई है। बड़ा तालाब के मध्य भाग में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद की एक विशालकाय मूर्ति अधिष्ठापित है।
राची स्थित बड़ा तालाब को विशेष परिस्थिति एवं लोकहित में इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय महत्व अन्तर्गत श्रेणी-बी में शामिल करने का अनुरोध किया जाता रहा है।
उक्त वर्णित स्थिति में समिति के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से रांची स्थित बड़ा तालाब को पर्यटक स्थल के रूप (श्रेणी-बी) में अधिसूचित करने की अनुशंसा की गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।