अरविंद केजरीवाल को झटका, आप विधायक ने दिया इस्‍तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुजरात। आम आदमी पार्टी (आप) के केंद्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को झटका लगा है। आप विधायक ने इस्‍तीफा दे दिया है। वे जल्‍द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे। यह मामला गुजरात से जुड़ा है।

गुजरात में आप विधायक भूपत भयानी ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। वह आप छोड़ देंगे। जल्‍द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे। हिंदी पट्टी के राज्यों में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली आप के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

भूपत भयानी पहले भाजपा में थे। बागी होकर आप में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव जीत गए। उन्होंने जूनागढ़ जिले के विसावदर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी जीत का श्रेय भाजपा विधायक के रूप में किए गए अपने काम को दिया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।