डीएवी जोनल स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल एवं रेसलिंग प्रतियोगिता संपन्‍न, ये रहे विजेता

झारखंड
Spread the love

प्रिंस वर्मा

रामगढ़। डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2023 जोनल स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल एवं रेसलिंग प्रतियोगिता का समापन 11 दिसंबर, 2023 को हुआ। इसमें राज्य के विभिन्न 34 डीएवी स्कूलों से लगभग 1100 खिलाड़ियों सहित उनके खेल शिक्षक/शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक पीएन यादव ने कहा कि खेलकूद से टीम भावना व अनुशासन की सीख मिलती है। खेलों से सहनशीलता व मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य का विकास होता है।

प्राचार्य बीपी रॉय ने कहा कि खेल में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जरूरी है। खेल में जीत और हार एक सतत प्रक्रिया है। हर हार दूसरे लक्ष्य के करीब ले जाता है। विजेता टीम के खिलाड़ियों को एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। प्राचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा की बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए खेलकूद को विकसित करना बहुत ज़रूरी है।

झारखंड जोन डी की सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एवं डीएवी बरकाकाना की प्राचार्या डॉ उर्मिला सिंह ने सभी जोन के खिलाड़ी और उनके टीम मैनेजर से कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर विद्यालय और राज्य का मान बढ़ाएं। सभी खिलाड़ी खेल की दुनिया में भी अपना भविष्य उज्ज्वल संवार सकते हैं।

मौके पर डीएवी बचरा के प्राचार्य राजीव रंजन झा, डीएवी घाटो के प्राचार्य टीके मिश्रा, डीएवी सिमडेगा के प्राचार्य आरके शर्मा, डीएवी केदला के शिक्षक प्रभारी मो आशिफ सहित कई मौजूद थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डीएवी विद्यालय के शिक्षकों में वरिष्ठ खेल शिक्षक दिपंकर मुखोपाध्याय तथा मनीष कुमार सिंह के अलावा सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

डीएवी स्कूलों के जोनल स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंडर 14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी सिजुआ धनबाद प्रथम और डीएवी पाकुड़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर 14 बालिका वर्ग में डीएवी रजरप्पा की टीम विजयी बनी। अंडर 17 बालक वर्ग में डीएवी बुंडू प्रथम व द्वितीय स्थान पर डीएवी कोडरमा रहा।

वहीं 17 बालिका वर्ग में डीएवी चिड़िया प्रथम व द्वितीय स्थान पर डीएवी कोयला नगर रहा। इसी प्रकार अंडर 19 बालक वर्ग में डीएवी गोड्डा प्रथम व द्वितीय स्थान पर डीएवी एन आई टी आदित्यपुर रहा। 19 बालिका वर्ग में डीएवी अलकुसा प्रथम व द्वितीय स्थान पर डीएवी सिमडेगा की टीम बनी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।