अर्जुन मुंडा बने केंद्रीय कृषि मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर आ रही है, गुरुवार को केंद्र सरकार ने अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री बना दिया है। नरेंद्र सिंह तोमर की जगह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री बनाया गया है।

मुंडा पहले जनजातीय मामलों के मंत्री थे। अर्जुन मुंडा के अलावे कई और मंत्रियों के विभाग भी बदले गये हैं। कयास लगाया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह तोमर एमपी के सीएम बनाये जा सकते हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर ने अपना इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इस खबर पर हमारी नजरें बनी रहेंगी। आप पढ़ते रहें दैनिक भारत 24.कॉम आपको रखे खबरों से आगे।