एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पोर्टल हुआ लॉन्‍च

झारखंड
Spread the love

रांची। नई पेंशन योजना (एनपीएस) में बहाल होकर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अब पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। झारखंड सरकार ने 22 नवंबर को पुरानी पेंशन का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल लॉन्‍च कर दिया है।

पोर्टल लॉन्च होने पर एनएमओपीएस सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, समन्वय मिथिलेश कुमार सहाय, जगदीश राम, राजकिशोर कुमार, मयंक लता प्रसाद ने हर्ष व्यक्त किया है। उक्त आशय की जानकारी एनएमओपीएस/झारोटेफ के प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने दी।

पोर्टल लॉन्च होने पर प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह, महासचिव उज्ज्वल कुमार तिवारी, मुख्य प्रवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला, मुख्य समन्वयक पंकज कुमार, संयोजक आनंद किशोर साहू, मुख्य संगठन सचिव रविन्द्र चौधरी समेत अन्य ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।