Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 11 नवंबर, 2023

मेष

सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकता है। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृष

मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ संभव है। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।

मिथुन

एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे, जो भविष्य में फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क

पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें। किसी को उधार देने से पहले सोचें। रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। सुख में बढ़ोतरी होगी।

सिंह

पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

कन्या

कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति अच्छा मुनाफा कराएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। मां मनपसंद का खाना बनाएंगी।

तुला

दिन सामान्य रहेगा। ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग हैं।

वृश्चिक

जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।

धनु

कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मकर

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। दवा व्यापारियों को ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ

दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का मन में भाव आएगा। समस्याएं दूर होंगी।

मीन

दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। अविवाहित की किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)