पटना (Bihar)। बिहार में लूट की घटना आए दिन सुर्खियों में रहती है। हालांकि लूट की इस अनोखी घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। यह मामला बिहार के जहानाबाद के मखदूमपुर के औदान बीघा गांव की है।
बिहार में शराब, प्याज, मछली, बैंक, पैसे लूट की खबरें लगातार आती रहती है। कई बाद दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है। बैंक लूट के कई सीसीटीवी फुटेज भी आ चुके हैं।
हालांकि जहानाबाद के मखदूमपुर के औदान बीघा गांव में लूट की अनोखी घटना को अंजाम दिया गया। गांव में मुख्यमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत सड़क बनाई जा रही थी।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क की ढलाई के समय लोग पूरा मटेरियल ही लूटकर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा कि इससे पहले भी ये सड़क ऐसे ही लूट ली गई थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।