दुर्गा पूजा के बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, जान लें तारीख और समय

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। दुर्गा पूजा के बाद चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसकी अवधि एक घंटे से अधिक होगी। यह भारत सहित विश्‍व के कई देशों में दिखाई देगा।

आंशिक चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर, 2023 (6-7 कार्तिक, शक संवत 1945) को घटित होगा। हालांकि चंद्रमा 28 अक्टूबर की आधी रात को उपछाया में प्रवेश करेगा। ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटे में शुरू होगी।  ग्रहण मध्य रात्रि के आसपास भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा।

ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमरीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा।

इस ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर को भारतीय मानक समय के अनुसार  1 बजकर 05 मिनट पर प्रारम्भ होकर भारतीय मानक समय 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 19 मिनट बहुत कम परिमाण 0.126  के साथ होगी।

भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर, 2022 को था। यह पूर्ण ग्रहण था।

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। ये तीनों एक सीधी रेखा में स्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है, जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है। आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है, जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।