ऑनलाइन बेच रहे थे बाइक, खरीदार ने ऐसा लगाया चूना

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। ऑनलाइन खरीद-बिक्री का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। कई बार इसके नुकसान भी देखने को मिलते हैं। इसी तरह एक मामला झारखंड की राजधानी रांची में उजागर हुआ है। यहां ऑनलाइन बाइक बेचने के क्रम में खरीदार ने विक्रेता को चूना लगा दिया।

दरअसल, रांची के मोरहाबादी के हातमा सरना टोली निवासी अमित कुमार को अपनी बाइक बेचनी थी। इसके लिए उन्‍होंने ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर दो लड़कों ने बाइक खरीदने के लिए उनसे संपर्क किया। बाइक को देखने के लिए दोनों युवकों ने अमित को उसे लेकर मोरहाबादी मैदान आने को कहा।

बाइक देखकर युवकों ने कहा कि उन्‍हें यह पसंद है। इसके बाद उन्‍होंने अमित इसे इसका टेस्ट ड्राइव करने की इच्‍छा जताई। उनके शातिर दिमाग को अमित भांप नहीं पाए। टेस्‍ट ड्राइव के लिए बाइक दे दी। इसके बाद टेस्‍ट ड्राइव के बहाने वे बाइक लेकर फरार हो गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।