फिर घटे LPG के दामः अब कमर्शियल गैस सिलेंडर भी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। मोदी सरकार का महंगाई पर वार। घरेलू LPG सिलेंडर के बाद केंद्र ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी कटौती की है। नई कीमत आज से लागू हो चुकी है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में आज यानी 1 सितंबर 2023 से बड़ी कटौती हुई। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 158 रुपए की कटौती की गई है। वहीं कुछ दिन पहले रसोई गैस की कीमत में 200 रुपए की कटौती की गई थी।

कमर्शियल गैस सिलेंडर प्राइस 

19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए नई दिल्ली में 1,522 रुपए देने होंगे। वहीं कोलकाता में 19 किलो एलपीजी गैस की कीमत 1636 रुपए, मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर प्राइस 1482 रुपए और चेन्नई में एलपीजी 19 किलो गैस सिलेंडर की कीमत 1695 रुपए हो चुकी है।

बता दें कि सरकार ने महिलाओं को तोहफा देते हुए रक्षाबंधन से एक दिन पहले घरेलू गैस की कीमत में 200 रुपए की कटौती की थी। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत में 400 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी।

घरेलू गैस सिलेंडर प्राइस 

नई दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपए है।

कोलकाता में 14.2 किलो सिलेंडर 929 रुपए में बिक रहा है।

मुंबई में रसोई गैस की कीमत 902.50 रुपए प्रति सिलेंडर है।

चेन्नई में घरेलू गैस की कीमत 918.50 रुपए हो चुकी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।