
मुंबई। मंगलवार को मुंबई से रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में अचानक बीच आसमान में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। मेडिकल इमरजेंसी के कारण नागपुर एयरपोर्ट पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टर उसको बचा नहीं पाए। इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद फ्लाइट को रांची के लिए भेजा गया।
बताया गया कि रात करीब 8 बजे मुंबई से रांची के लिए इंडिगो फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। इसके बाद यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यहां बता दें, पिछले गुरुवार को ही नागपुर में इंडिगो एयरलाइंस के एक पायलट की बोर्डिंग गेट पर बेहोश होने बाद मौत हो गई थी।
बताया गया कि मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान में सवार एक 62 साल के देवानंद तिवारी यात्री की उड़ान के बीच में ही खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद इमरजेंसी से निपटने के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर तैनात KIMS-किंग्सवे अस्पताल की मेडिकल टीम ने पैसेंजर का इलाज किया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका।
अस्पताल की ओर से जारी एक प्रेस बयान में कहा गया कि यात्री देवानंद तिवारी तपेदिक (Tuberculosis) और क्रोनिक किडनी रोग (CKD) से पीड़ित थे। पीड़ित ने विमान में बड़ी मात्रा में खून की उल्टी कर दी थी। उनको मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे। आगे की प्रक्रिया के लिए शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।